नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली थाना टी आई गौरव सिंह बुंदेला और उनकी टीम ने महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाले हत्यारोपी को 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।ज्ञात हो कि दिनांक 17 जून को पीड़िता आशा पति मांगीलाल यादव उम्र 36 साल के ऊपर चाकू से हमला कर आरोपी भाग गया था।घायल महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था । यहां पर जो पीड़िता की रिपोर्ट पर पीड़िता के लिव इन पार्टनर आरोपी गणपत चौरे पिता लखनलाल चौर निवासी ग्राम रैसलपुर हाल लाइफ स्टाइल कालोनी मालाखेड़ी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उपचार के दौरान 18 जून को गंभीर घायल आशा यादव की मौत हो गई। इधर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए आरोपी के पैतृक ग्राम रैसलपुर एवं आसपास रिश्तेदारों के यहाँ ग्राम पाँजरा, इटारसी ,व्यावरा,आँचलखेड़ा, मनवाड़ा एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिली। 20 जून को आरोपी के बस स्टैंड नर्मदापुरम के आसपास छिपकर शहर के बाहर भागने की फिराक में होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गणपत चौरे को परिवहन विभाग के क्वार्टर के पास गुप्ता ग्राउण्ड से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई।आरोपी ने मृतिका के पेट में चाकू मारना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर आरोपी के किराये के कमरे लाइफ स्टाइल कालोनी नर्मदापुरम से अपराध में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, उप निरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी,विनोद लिखितकर, आरक्षक पंकेश बघेला गजेंद्र डडोरे, अविनाशी हारोड़े,हरीश डिगरसे,आशीष राजपूत रोहन पवार, रामकुमार वर्मा, संदीप यदुवंशी एवं दीपेश सोलंकी (साइबर सेल) आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*........*🟢👉महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाला हत्यारोपी 48 घंटों में गिरफ्तार*
June 20, 2026
0
