Type Here to Get Search Results !

*🔴👉रेलवन से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट* .......*🔴👉अनारक्षित टिकट, आरक्षण, शिकायत, ट्रेन ट्रैकिंग, फुड आर्डर सहित सभी सेवाएँ अब एक ही ऐप पर उपलब्ध*


नर्मदापुरम। यात्रियों की सुविधा, डिजिटल सेवाओं के एकीकरण तथा रेल यात्रा को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा “रेलवन ऐप” को एक समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यह ऐप रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। वर्तमान में रेलवन पर अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत का छूट 14 जुलाई ,2026 तक प्रयोगिक तौर पर दिया जा रहा है। “रेलवन ऐप” के माध्यम से यात्रियों को आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्थिति, आरक्षण विवरण, टिकट निरस्तीकरण एवं धनवापसी, रेल मदद सेवाएँ, शिकायत दर्ज करने एवं निवारण, तथा ट्रेन में भोजन बुकिंग जैसी सुविधाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।ऐप की एक प्रमुख विशेषता सिंगल साइन-ऑन सुविधा है, जिसके अंतर्गत यात्री पूर्व में प्रयुक्त रेलकनेक्ट अथवा यूटीएस ऑन मोबाइल की उपयोक्ता आईडी से ही लॉगिन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे ई-वॉलेट की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से अनारक्षित टिकट लेने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत की छूट का लाभ मिलता है।सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते “रेलवन ऐप” को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें, “रेलकनेक्ट अथवा यूटीएस ऑन मोबाइल” से “रेलवन ऐप” पर स्थानांतरण सुनिश्चित करें तथा एकीकृत डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अपनी रेल यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.