नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना टी आई सौरभ पांडे और उनकी टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। वे काले नीले रंग के बैग में अवैध शराब रखे हुए थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए दोनों आरोपी अजय जाटव आयुष नगर बाबई रोड अनिकेत यादव ग्राम मुराहर थाना त्यौंदा जिला विदिशा हाल पंकज गौर के किराये के मकान मे गणेश चौक मंडीदीप जिला रायसेन का होना बताया । जिनके पास से मिले बेगो मे देशी सफेद प्लेन मदिरा के क्वाटर मिले ,5 बैगो कुल 392 क्वाटर कुल 70.56 वल्क लीटर कीमती करीबन 27,440/- (सत्ताइस हजार चार सौ चालीस) रूपये एवं विवो कंपनी का एक मोबाइल को जप्त किया गया । आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कारवाही की गई। आरोपियों ने अवैध शराब के संबंध में लोकल के दो शराब तस्करों का नाम बताया आशीष उर्फ लक्खा गोस्वामी और योगेश उर्फ बिट्टू गोस्वामी जिनके कहने पर शराब लेकर आए थे । उक्त आरोपियों का पूर्व अपराधिक रिकार्ड दर्ज है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जायेगा । आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया । गौरतलब है कि आरोपी अजय जाटव के विरुद्ध थाना कोतवाली में भी धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध है, व फरार अरोपियान का नाम थाने की गुंडा सूची में दर्ज है जिनके विरुद्ध कई मामले दर्ज है । उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, उनि अरविंद बेले ,सउनि लक्ष्मण अमोल्या ,प्रधान आरक्षक नवीन दुबे,आरक्षक कपिल विश्वकर्मा जितेंद्र सिंह राजपूत, सुनील साहू , संजू उइके ,जितेंद्र नरवरे की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।
*🟣👉देहात पुलिस ने 392 क्वार्टर 70.56 वल्क लीटर अवैध शराब जब्त की*
June 02, 2026
0
