Type Here to Get Search Results !

*🟢👉बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर लाखों की लूट करने वाले आरोपी अब तक फरार*......*🟢👉पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश*


नर्मदापुरम/सिवनीमालवा। बुधवार -गुरुवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने देवल मोहल्ला क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। ज्ञात हो कि बदमाशों ने घर में अकेले मौजूद 65 वर्षीय रामभरोस जाट पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं करीब एक लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब रामभरोस जाट की पत्नी घर लौटीं। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। रामभरोस जाट खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े थे और पूरे घर में खून फैला हुआ था।पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में हमलावरों की संख्या तीन के करीब बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है। घटना के बाद देवल मोहल्ला क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.