नर्मदापुरम।देहात थाना अंतर्गत घनाबढ़ के पास नशेड़ी कार चालक ने एक किसान को टक्कर मार दी जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार नर्मदापुरम से बुधनी की तरफ जा रही थी इस दौरान यह घटना घानाबढ़ के पास हुई। हालांकि पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज किया है। तत्संबंध मे देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है। एक्सयूवी कार क्रमांक एम पी 04 सी एन 6193 ने ग्राम रायपुर निवासी किसान विनय ठाकुर को टक्कर मारकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके पर कार छोड़कर भाग गए। बताया गया कि जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार के अंदर शराब की 10 पेटी रखी मिली। गाड़ी के अंदर ही एक बोतल भी मिली,ओर पेग बने हुए भी मिले। पुलिस ने बताया कि फरियादी सिद्धांत राजपूत की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/26धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। गाड़ी किसकी है और गाड़ी में कितने लोग थे इसकी जांच की जा रही है। वही यह भी जांच की जा रही है कि गाडी में रखी शराब की पेटियां किसकी है, कहा से यह शराब लाई गई थी ओर किसे सप्लाई की जा रही थी। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
*🟢👉 शराब ले जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की टक्कर से किसान की मौत*......*🟢👉पुलिस ने कार जब्त की , मामला किया दर्ज*
May 08, 2026
0
