नर्मदापुरम/पिपरिया। जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं उपसंचालक कृषि रविकांत सिंह के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को 'कृषि वर्ष' के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में 16 मई 2026 को कृषि क्षेत्र में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य "कृषि रथ यात्रा" का शुभारंभ किया गया। यह कृषि रथ जिले के पिपरिया विकासखंड अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत बीजनवाडा खैरीकला और मुहारिकला में पहुचा । जहाँ कृषि और संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद किया।कृषि रथ यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती निराली आर्य,कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री रेणुका कीर , सुश्री सभ्यता महोबिया, बी एस उइके, शुभम् नायक , मोहित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसानों को कृषि को लाभ का धंधा बनाने और उन्नत तकनीकों को अपनाने हेतु विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने किसानों को आगामी खरीफ/रबी सीजन में खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने की समझाइश दी, ताकि उन्हें कतारों से मुक्ति मिले और समय पर खाद मिल सके। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और भूमि के मित्र कीटों को बचाने के लिए नरवाई न जलाने की सख्त अपील की गई।कृषि रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि एवं उन्नत किसान उपस्थित रहे।
*🟢👉पिपरिया में ग्राम पंचायतो में पहुंचा कृषि रथ, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि और ई-टोकन की जानकारी*
May 18, 2026
0
