Type Here to Get Search Results !

*🟢👉माखननगर पुलिस ने किया चोरों को गिरफ्तार, चोरी की वारदातों का खुलासा*......*🟢👉तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद*


नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी संजू चौहान के कुशल नेतृत्व में माखन नगर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने नगर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।पुलिस ने अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किया गया मशरूका भी बरामद किया गया है।पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने माखननगर एवं आसपास क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। इनमें महावीर कॉलोनी से अपाचे मोटर साइकिल चोरी, भगवान कॉलोनी के मकान से सोने की बाली चोरी, ग्राम समोन स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, सूने मकान से सोने की अंगूठी चोरी तथा भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं शामिल हैं।पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें शेरू खान निवासी ग्राम चैनपुर जिला रायसेन, माजिद उर्फ बच्चा निवासी सिलवानी जिला रायसेन तथा आसिफ निवासी ग्राम चैनपुर जिला रायसेन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।माखननगर पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच जारी है।इस कार्रवाई में  एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी उनि आकाशदीप पचाया, उनि लाहनू उबनारे, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि प्रकाशसिंह राजपूत प्र.आर. अजय, प्र. आर. तरूण, आर.  नरेश मलिक, आर. शुभम राय, आर.- नरेन्द्र, आर. रविन्द्र, आर. राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.