नर्मदापुरम/पिपरिया। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फिरौती नहीं देने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि फरियादी सचिन जायसवाल जो कि दुकान संचालक है ने रिपोर्ट लिखाई कि जब वह दुकान पर अपना काम कर रहा था तभी दो बदमाश उसकी दुकान पर आये जिसमे से एक बदमाश दुकान के अंदर आया और उसने एक गुलाबी रंग की पर्ची दी जिसमे लिखा था रज्जू पुर्विया की तरफ से गिफ्ट और 05 लाख रूपये फिरौती की मांग की ओर बाहर जाकर बदमाश ने पिस्टल से दुकान की तरफ फायर किया जो मिस फायर हुआ और आरोपीगण मौके से भाग गये। लेकिन जब वह थाने की तरफ रिपोर्ट करने आया तो दो अन्य बदमाशों ने फरियादी की दुकान पर तीन राऊंड फायर किया। उक्त घटना पर थाना पिपरिया मे अपराध क्र. 226/26 धारा 308(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस की गठित टीमों के द्वारा
रायसेन देहगांव, भोपाल, नर्मदापुरम, सोहागपुरं, पचमढी, में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया ।शेष चार अभी भी फरार है जबकि घटना की योजना बनाने वाला बदमाश रज्जु पुर्विया पूर्व से ही बड़वानी जेल में बंद है जिसे भी प्रकरण मे आरोपी बनाया गया है। घटना दिनांक को वायरल सीसीटी व्ही फुटेज के आधार पर थाना प्रभारी पिपरिया मंगलवारा को पता चला कि दुकान के अंदर धमकी देने वाला रायसेन का कुख्यात चोर आमिर खान पिता चमन खान है जो अपनी पहचान बदलकर छुपा हुआ है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी पिपरिया, थाना प्रभारी बनखेडी, उनि राजेन्द्र कुशवाहा, उनि किशन उइके, की एक टीम ने आमिर को धर दबोंचा और दुकान पर फायरिंग करने की योजना व अन्य बदमाशो के संबध मे पूछ ताछ कि तो आमिर ने बताया कि रज्जू पुर्विया बडबानी जेल मे बदं है जिससे मुलाकात के लिये जितू ठाकुर जाया करता था रज्जू ने जित्तू ठाकुर को एक गैंग बनाकर पिपरिया के व्यापारियो के धमकी देने के लिये कहा और न मानने पर किसी एक व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करने के लिया भी कहा। जीतू ठाकुर और मै अशोक नगर जेल मे बंद थे जीतू ठाकुर और राम गोस्वामी ने वर्ष 2016 मे अशोक नगर मे ढाबे पर मर्डर किया था उसी मामले मे दोनो आजीवन कारावास मे जेल मेरे साथ थे। तब से मै इन दोनो को जानता हूं, रज्जू के साथ नर्मदापुरम जेल मे करण पुर्विया और अकिंत पुर्विया भी सोहागपुर के अपराध क्र 229/ 2021 धारा 294,323,147, 148, 302 भादवि मे आजीवन कारावास काट रहे थे। इन सब को एकत्रिक करके जीतू ठाकुर ने एक गैंग तैयार कि और घटना दिनांक को पिपरिया मे फायरिंग की जिस पिस्टल से फायर किया गया था वह पिस्टल जीतू ठाकुर ने नर्मदापुरम के साहिद खान उर्फ भूरा कवाडी से 40 हजार मे खरीदी थी। प्रकरण मे अब तक जीतू ठाकुर, आमिर खान, एवं साहिद खान उर्फ भूरा कबाडी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना मे प्रयुक्त अग्रेजी पिस्टल भी जप्त कर ली गयी है शेष आरोपी फरार है जिसके लिये टीम पूर्व से रवाना है जिन्हे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। दबिश के दौरान पुलिस के हाथ वर्ष 2005 से फरार आरोपी बीरू उर्फ विरेन्द्र पिता रमेश राजपूत ऊम्र 28 साल निवासी नर्मदापुरम भी हाथ लगा जो 4 स्थायी वारंट मे कई सालो से फरार चल रहा था जो आरोपी जीतू ठाकुर का सगा भाई भी है।
गिरफ्तार आरोपीः-
जित्तू उर्फ़ जितेंद्र राजपूत व्ही.व्ही. गिरी वार्ड पिपरिया हाल मुकाम रवि तवर का मकान लाईफ स्टाईल मालाखेडी रोड नर्मदापुरम,आमिर खान निवासी वार्ड न 14 राहुल नगर मरघट के सामने रायसेन,साहिद उर्फ भूरा कबाडी निवासी बीटीआई रोड नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, बरामद किए गए हैं। उक्त कारवाई में टी आई गिरीश त्रिपाठी, टी आई विजय सनस, निरीक्षक आदित्य सेन,उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उनि मोनिका सिंह, उनि बंशज श्रीवास्तव, उनि शिवप्रसाद तिवारी, उनि किशन उइके, प्रआर रोहित मसीह, प्रआर राधेश्याम, प्र.आर. अरुण जुदेव, प्रआर प्रकाश प्रआर योगेश, प्र.आर. पूनम चौधरी, आर. ललित हर्णे, आर सनेह, आर गुरूप्रसाद, आर. मोहसीन खान, आर दीपक, आर पवन आर अमरदास, आर हेमंत आर शिवम, आर प्रतीक, आरक्षक प्रभात थाना स्टेशन रोड आदि का सराहनीय योगदान रहा।
