Type Here to Get Search Results !

*🟢👉गांव गांव में जारी हैं सरकार की चौपाल ,ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा जनसंवाद*

नर्मदापुरम।प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत ग्रामवासियों से संवाद कियाजा रहा हैं । इस दौरान रात्रि चौपाल का आयोजन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी से ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। योजनाओं की जानकारी के साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं को भी सुना गया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश अनुसार शासकीय योजनाओं की नागरिकों तक बेहतर पहुंच और प्रशासन तथा नागरिकों के बीच किसी भी प्रकार के फासले को खत्म करना तथा मैदानी स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना है
*👉योजनाओं की जानकारी दी*
रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न जिलाधिकारी द्वारा अपने-अपने संबंधित विभागों की जनहित कार्य योजनाओं से उपस्थित ग्राम वासियों को अवगत करवाया। जिसमें कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए माइनर मिलर, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, मृदा परीक्षण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियों तथा कृषक को दी गई। इसी प्रकार नल जल योजना के संबंध में ग्राम वासियों द्वारा मांग की गई की योजना का ग्राम पंचायत में शीघ्र क्रियान्वयन किया जाए जिससे ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामों को घर-घर जल प्राप्त हो सके। प्रभारी कलेक्टर श्री जैन ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में शीघ्र ही योजना की क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की कि आसपास की जिन ग्राम पंचायतों में योजना को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा चुका है वहां पर सभी कनेक्शन धारी ग्रामवासी जलकर आवश्यक रूप से भरे। 
*👉नशे से दूर रहे, हीट वेव से बचे* 
रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम वासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे के भी अवगत कराते हुए  डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग दो बबीता राठौर द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई तथा अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे हैं जन आंदोलन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ करने वर्तमान में चलने वाली (हीट वेव्स) लू के संबंध में भी ग्राम वासियों को अवगत कराते हुए कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आगामी 15 दिनों तक हीट वेव चल सकती हैं। इस दौरान हम सभी को सुरक्षा उपाय को अपनाना होगा। गर्मी के संपर्क से बचाव हेतु हल्के वजन के, हल्के रंग के एवं ढीले सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से खुद को बचाया जाए। प्रचुर मात्रा में पानी तथा तरल पदार्थ का सेवन किया जाए जिससे शरीर में पानी की कमी ना बने।
*👉पक्षियों के लिए दाना पानी* 
ग्रामीणों को , पक्षियों के लिय चलाई जा रही पहल के बारे में भी जानकारी दी, नीर पाखरु अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों के आसपास पक्षियों के लिए एक एक सकोरा अवश्य स्थापित करें जिससे उन्हें भी इस भीषण गर्मी में पानी प्राप्त हो सके। साथ ही पशुओं के लिए भी घर के आस-पास किसी बड़े बर्तन में पानी रखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.