Type Here to Get Search Results !

*🟣👉फ्रेश खाद्य सामग्री बेचने के दावे, कितने सही; कितने गलत......?*......*🟣👉विभाग के चंद कर्मचारी अधिकारी संभालते हैं पूरा जिला*...... *🟣👉ग्रामीण साप्ताहिक बाजार में होता हैं बड़ा करोबार*.... *🟣👉जवाबदार विभाग, शिकायतों पर ही करते है काम*


नर्मदापुरम।जिले में बड़े पैमाने खाद्य सामग्री की काला बाजारी, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री हो, पैकिंग कर नकली ओर मिलावटी सामग्रियों को बेचा जा, एक्सपायरी डेट की सामग्री बड़े पैमाने पर बेची जा रही हैं, इतना ही नहीं बड़े नाम वाली दुकानों, स्टोरों पर इसकी लापरवाही देखी जा सकती है, जबकि गर्मी के दिन खाद्य सामग्री जल्दी खराब होने की संभावना रहती, ऐसे में पैक खाद्य सामग्री खरीदने में सतर्क रखे, हालांकि जिले में शासन विक्रेताओं पर नकेल कसने की कोशिश की, बावजूद इसके यह व्यापार शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक फैला हुआ, जिसको नियंत्रण करने के लिय दो तीन कर्मचारी के बस का नहीं हैं, शासन के पास भी पर्याप्त स्टाफ नहीं हैं,शासन ने जिला मुख्यालय विभाग जरूर खोल रखे हैं, चंद कर्मचारियों के भरोसे पूरा खाद्य विभाग चलता हैं, विकास खंड स्तर पर कोई स्टाफ सरकार के पास नहीं हैं, इनकी संख्या है, शासन के दो जवाबदार विभाग, खाद्य और नापतोल विभाग के चंद कर्मचारियों के भरोसे पूरे जिले की खाद्य सुरक्षा हैं l 
*👉ग्रामीण अंचल में फैला करोबार* 
नर्मदापुरम एक बड़ा जिला है, जिसमें बड़े विकास खंड शामिल हैं, उसमें कई बड़े ग्रामीण अंचल हैं जहां सप्ताह के प्रति दिन एक स्थान पर साप्ताहिक हाट लगता हैं, जहां ऐसी सामग्री, बाहर से जाकर बेची जा रही हैं जिसका कोई माप दंड नहीं हैं, ना मात्रा का कोई आंकलन हैं l बच्चों के चिप्स के नाम कई तरह हैं लोकल बगैर मानकता के पन्नियों में भर कर बेचे जा रहे, जिनका का कोई कंपनी का नाम हैं,न रजिस्ट्रेशन हैं, ना बेच नम्बर, ना ही एक्सपायरी डेट लिखी होती है, हालांकि इसका उदाहरण शहरों में भी मॉल की तर्ज पर, पन्नियों में पैकेट बना कर बेच रहे हैं l 
*👉गर्मी में ठंडे के नाम पर केमिकल*
गर्मी में ठंडा पेय सामग्री हर,आदमी ढूंढता हैं, वो चाहे पानी हो या कोल्ड ड्रिंक या फिर जूस इसकी प्रमाणिकता आपकी सतर्कता ही आपको बचा सकती हैं, जहां उस खाद्य पदार्थ की पैकिंग पर क्या लिखा हैं उसे थोड़ा समझना पड़ेगा| फफूंद, कचरा, कीड़े, मकोड़े कुछ भी उसमें हो सकता हैं कोशिश करें कि पैक खाद्य सामग्री की बजाय ताजा बनी हुई खाद्य सामग्री का उपयोग करे यह सुरक्षित होगा|
*👉केवल शिकायतों के,आधार पर कार्यवाही*
प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा हरदा बाईपास रोड स्थित बिग फ्रेश मॉल में सघन निरीक्षण कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के साथ खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए मौके पर गुड़, फ्राइम्स एवं इमली के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस की शर्तों से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारी को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार द्वारा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक दस्तावेज तैयार किए गए। संग्रहित खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा मीनाक्षी चौक स्थित मिश्रा ट्रेडर्स से पान मसालों के नमूने भी जांच हेतु संग्रहित किए गए। प्रशासन द्वारा बताया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.