Type Here to Get Search Results !

*🟣👉पुलिस की कार्रवाई, विशेष अभियान में 7 स्थाई वारंटी गिरफ्तार*

नर्मदापुरम/पिपरिया ।जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में पिपरिया में पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कारवाई की जा रही है।इस दौरान पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पिपरिया के मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी गई।दिनांक 30 मई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 
*👉गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी*
देवेंद्र उर्फ चुट्टड़िया निवासी पटलावदा राजकुमार निवासी ग्राम जमाडा भूपेंद्र निवासी हथवास तिगड्डा अरविंद परोहित निवासी खापरखेड़ा रज्जू निवासी हथवास, प्रशांत निवासी शास्त्री वार्ड पिपरिया, अनिल परोहित निवासी खापरखेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.