नर्मदापुरम ।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने वृत नर्मदापुरम शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों बंगाली कालोनी ,गवाल टोली , ईदगाह मोहल्ला पर आकस्मिक दविश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 08 प्रकरण कायम किये जाकर 90 पाव प्लेन मदिरा, 38 लीटर हाथभटटी मदिरा तथा लगभग 670 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया।इस प्रकार समस्त प्रकरणों में कुल जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 79,440/- रुपये आंकलित की गई है। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी,सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा दुर्गाप्रसाद माँझी,आरक्षक सुरेश सिकेरिया नगर सैनिक राम अवतार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
*🟢👉आबकारी टीम की कार्रवाई*...........*🟣👉38 लीटर हाथभटटी मदिरा सहित 670 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त*
May 31, 2026
0
