नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में जिले भर में पुलिस द्वारा 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष हेलमेट अभियान चलाया गया। बताया गया कि जिले के सभी 16 थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया।अभियान की प्रतिदिन समीक्षा उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा द्वारा की गई ।अभियान के दौरान जिलेभर में 7000 से अधिक दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई, जिनमें 2627 वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹7.91 लाख का जुर्माना वसूला गया।सिर्फ 15 दिनों की इस कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की इतनी बड़ी संख्या इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अभी भी व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। रविवार को यातायात पुलिस द्वारा मात्र डेढ़ घंटे की कार्रवाई में 86 बिना हेलमेट वाहन चालक पाए जाना इस अभियान की प्रासंगिकता को और अधिक सिद्ध करता है।जिलेभर में अब तक 231 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 11,000 नागरिकों को हेलमेट पहनने के महत्व, हेलमेट के सही उपयोग, चिन स्ट्रैप बांधने की आवश्यकता तथा गुणवत्तापूर्ण हेलमेट के चयन के संबंध में जागरूक किया गया।विशेष अभियान के अंतर्गत हेलमेट न पहनने वाले सभी 2627 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इनमें से 970 चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु अनुशंसा की जा चुकी है, जबकि 1657 प्रकरणों में संबंधित परिवहन अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है।
*🟢👉हेलमेट विशेष अभियान के आखिरी दिन तक पुलिस की सख्त कार्रवाई*....*🟢👉2627 चालकों से ₹ 7.91 लाख जुर्माना वसूला , लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी प्रारंभ*
May 11, 2026
0
