Type Here to Get Search Results !

*🟢👉सरपंच की उपस्थिति में हुआ निशुल्क साइकिल वितरण- छात्राओं के चेहरे खिले*

नर्मदापुरम/सिवनीमालवा।मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में नवीन सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों को शासन की योजनांतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरपंच श्रीमती दुर्गाबाई परते ने शाला की कक्षा नौवीं में नव प्रवेशित साथ छात्रों  को साइकिल वितरण की गई। साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच दुर्गाबाई परते ने कहा कि यह साइकिल स्कूल और विद्यार्थियों के बीच सेतु का काम करेगी। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा उनके आवागमन की कठिनाईयों को दूर करते हुए यह साइकिल प्रदाय की जा रही है। सभी विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल आकर अपना उज्जवल भविष्य बनावें। साइकिल वितरण कार्यक्रम में  प्राचार्य अखिलेश यादव, शिव शंकर चौधरी, वीरेंद्र यादव, मधु हुरमाडे, राजेश देवडिया, योगेंद्र मालवीय, सुनीता राजपूत, शिवम ठाकुर, सहायक सचिव प्रदीप गौर, शिखा रघुवंशी उपस्थित थी। निशा, मालवीय, माही, राधा, सानिया बी, सेजल मेहरा, शिवानी वैष्णवी गौर आदि को साइकिल दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.