Type Here to Get Search Results !

*🟢👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में पथरौटा पुलिस की जबर्दस्त कार्रवाई*........*🟢👉38 पेटी अवैध शराब सहित कार जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार*

नर्मदापुरम/इटारसी। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर और उनकी टीम ने 38 पेटी अवैध शराब सहित कार जप्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है।तत्संबंध में बताया गया कि पुलिस को  मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई कि की एक काले रंग की क्रेटा कार जो बैतुल से नर्मदापुरम की तरफ आ रही है उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय है। उपरोक्त सूचना पर  सूचना पर थाना पथरौटा पुलिस टीम ने ग्यारह मुखी मंदिर के आगे पहुंचकर आने वाले संदिग्ध वाहन को रोकने के लिये बैरियर लगा दिए ओर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान मुखबिर द्वारा बतायी गयी काले रंग की  क्रेटा कार जो बैतुल की ओर से इटारसी की तरफ आते दिखी। कार चालक ने पुलिस को देखकर अचानक कार रोकी और यु टर्न लेकर वापस बैतुल की ओर जाने लगा ।उक्त कार पर संदेह होने पुलिस ने कार का पीछा किया । कार चालक ने सुखतवा के आगे डांडी बाडा नामक स्थान पर कार को छुपाने के उद्देश्य से कार को रोड से नीचे उतारी  लेकिन कार एक चट्टान में टकरा गयी जिससे कार का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद तुरन्त कार में बैठे दो लोगो को देखा गया जिसमे एक महिला और एक पुरुष आगे की सीट में बैठे थे । जिनसे नाम पता पुछने पर महिला ने अपना नाम ममता उईके पति दिनेश उईके  निवासी शिवनगर चांदौन एवं पुरुष जो ड्राईवर सीट पर था वाहन चला रहा था जिससे पुछने पर उसने अपना नाम मनोज बामने पिता रमेश बामने निवासी सिन्धी कालोनी इटारसी का होना बताया । क्रेटा कार का नंबर देखने पर कार में RJ45 CL4771 लिखा था। कार की पीछे की सीट एवं डिग्गी चेक करने पर पीछे की सीट एवं डिक्की मे खाकी रंग के कार्टुन में अंग्रेजी शराब रखी पायी गयी । जिसमे आफिसर च्वाईस कंपनी की अग्रेजी शराब की 7 पेटी प्रत्येक पेटी मे 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, रायल स्टेज कंपनी अग्रेजी शराब की 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, तथा बेगपाईपर कंपनी की अंग्रेजी 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, देशी मदिरा प्लेन की 11 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल के रखे थे इसी प्रकार कुल 342 लीटर अंग्रेजी व देशी मदिरा प्लेन शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3,04, 158 रुपये एवं कार कि कीमत करीब 8,00,000 रुपये कुल मशरुका 11,04,158 रुपये का जप्त किया गया। आरोपी मनोज बामने  इटारसी एवं आरोपीया ममता उईके पत्ति दिनेश ऊईके पथरौटा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कारवाई में पथरौटा थाना प्रभारी उनि, मोनिका गौर, सउनि दुर्गेश मालवीया, प्रआर. दिनेश उइके, प्रआर दीपक जनोरिया, आर. नितेश दंवडे, आर. धीरज राठौर, आर. संदीप धुर्वे, आर. धर्मेन्द्र कुचबंदिया, आर.जयप्रकाश पाठे, आर.  हरीश पवार, म.आर. पूनम चौधरी, म.आर. मोनिका राय आदि का सराहनीय योगदान है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.