Type Here to Get Search Results !

*🟣👉भीलट देव के पास सड़क हादसा, बोलेरो-पिकअप की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक घायल*

नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।अभी जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सिवनीमालवा थाना अंतर्गत भिलट देव के समीप सोमवार की रात तकरीबन 8 बजे एक और सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है।
बताया गया कि शादी समारोह से लौट लोगों को लेकर लौट रही एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार बोलेरो ने आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे किसी जनहानि की खबर नहीं है।लेकिन पिकअप में सवार 6 से अधिक लोग घायल हो गए, सभी घायल आदिवासी समाज के बताए जा रहे हैं।घटना की जानकारी देते हुए पिकअप में सवार लखन लाल ने बताया कि वे सीधा पानी गांव के निवासी हैं और बीलतलाई में आयोजित शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भिलट देव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।हादसे में श्रीपाल, मल्लू, कैलाश, राम भाई, नाभा, दुर्गेश सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर बृजेश राजपूत द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.