Type Here to Get Search Results !

*🟣👉किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी न होने पर 2 मई को तहसील घेराव की चेतावनी*

नर्मदापुरम/सिवनीमालवा।क्षेत्र के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मूंग खरीदी की पंजीयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, नरवाई जलाने से जुड़े प्रकरणों को निरस्त करने तथा गेहूं और चने की सुचारू खरीदी सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।किसानों ने बताया कि वर्तमान में खरीदी व्यवस्था में अव्यवस्था के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नरवाई के प्रकरणों में किसानों पर हो रही कार्रवाई को भी अनुचित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई है।ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें 2 मई तक पूरी नहीं की गईं, तो वे तहसील कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।किसानों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया जाएगा, लेकिन मांगों की अनदेखी होने पर इसे और तेज किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.