नर्मदापुरम। कोतवाली थाना अंतर्गत जिला अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है।इस मामले में पुलिस ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और उनके दो बेटों सहित अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वही दूसरे पक्ष संघ के अध्यक्ष दीपक जैन के पुत्र रोहन जैन की रिपोर्ट पर कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ओर उनके दो साथियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कराया गया है। बहराहल पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी राकेश कुमार शर्मा जो जिला अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि विवाद की शुरुआत व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई थी। संघ के अध्यक्ष दीपक जैन ने ग्रुप पर उनसे दो साल पुराने जाली के हिसाब की मांग की थी, जिस पर बहस शुरू हो गई।घटना शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 10-15 बजे की है। फरियादी अपने ऑफिस में साथी अधिवक्ता केशव सिंह चौहान और कर्मचारी दुर्गेश सल्लाम के साथ बैठे थे। तभी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक जैन का पुत्र रोहन जैन और उसका भाई मुन्नू जैन अपने 2-3 अन्य साथियों के साथ ऑफिस में घुस आए।आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए केशव सिंह और दुर्गेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमलावर फरियादी को घसीटकर ऑफिस के बाहर सड़क पर ले आए और वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दीपक जैन, उनके बेटे रोहन जैन, मुन्नू जैन और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। वही दूसरे पक्ष अधिवक्ता रोहन जैन की शिकायत पर संघ के कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ओर उनके दो साथियों के विरुद्ध भी गाली गलौज ओर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल मामले को लेकर नगर में तरह तरह की जन चर्चाएं भी व्याप्त हो गई है।
*🟣👉अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने किया काउंटर केस दर्ज*..... *🟣👉जिला अधिवक्ता संघ के दो गुटों में हुआ विवाद*
April 18, 2026
0
