नर्मदापुरम/इटारसी। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ओर उनकी टीम ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को फरियादी शुभम कुलहाड़े (निवासी सी-कैबिन के पास, मेहरागांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।कि आरोपी आकाश शर्मा निवासी सूरजगंज, रात करीब 3 बजे फरियादी के घर पहुंचा और उसकी बहन का नाम लेकर आवाज लगाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए घर की बालकनी में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने गोली लगने की संभावना जताई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जिसमें घटनास्थल से बुलेट का खोखा बरामद हुआ। साथ ही पीड़ित के शरीर से भी गोली निकाले जाने की पुष्टि हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी जब्त की गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296(बी), 333, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक गौरव बुंदेला, उपनिरीक्षक विपिन पाल, सुरेंद्र मालवीय, प्रधान आरक्षक उपेंद्र दुबे, आरक्षक महेंद्र गुर्जर एवं आरक्षक राजकुमार झापटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*🟢👉युवक पर गोली चलाने वाला आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
April 19, 2026
0
