नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ओर उनकी टीम ने शराब माफिया विशाल जाटव को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशाल जाटव पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी लेने पर घर के अन्दर कमरे में रखे दो बड़े बेग को चेक करने पर दोनों बेगो में देशी मदिरा शराब के 180 ML के क्वाटर से भरे पाए गये। एक बेग में गिनती करने पर बेग के ऊपरी हिस्से में खुले में 50 क्वाटर एवं 04 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब प्रत्येक क्वाटर 180 ML के, व दूसरे बेग में ऊपरी हिस्से में खुले में 50 क्वाटर एवं 04 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब प्रत्येक क्वाटर 180 ML के मिलने पर मौके पर कुल दो बेगो में 08 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे 50-50 क्वाटर व 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब बेगो में खुले मिले।कुल शराब 500 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 90 लीटर कीमती 37,500 रूपये का अवैध होने पर विधिवत जप्त कर करवाई की गई।आरोपी विशाल जाटव निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया । उक्त कारवाई में देहात थाना टी आई सौरभ पाण्डेय , सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि सुखनंदन नरें, आर. कपिल विश्वकर्मा, आर. जितेंद्र सिंह राजपूत, आर. सतीराम, आर. भूपेंद्र वर्मा, महिला आर. राधिका की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
*🟢👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में देहात थाना पुलिस की कारवाई*.......*🟢👉शराब माफिया के कब्जे से 37,500 रूपये की अवैध शराब बरामद*
April 19, 2026
0
