Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही*.......*🟣👉तहसीलदार सहित अन्य विभागों द्वारा नहर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया गया*


नर्मदापुरम/ जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने  जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए है। कलेक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि जिले में स्थाई एवं अस्थाई सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में सक्रियता दिखाएं और अवैध अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।उक्त निर्देशों के परिपालन में गुरुवार को नर्मदापुरम नगरीय क्षेत्र में नहर के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार नर्मदापुरम, नगर पालिका नर्मदापुरम एवं नहर विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान नहर क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.