नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई कंचन सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने एक लावारिस खड़ी कार में रखी 133 लीटर अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। गौरतलब रहे कि जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में जिले भर में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व मे भी दिनांक 16/04/26 को अरुण केवट एवं संदीप कहार पीलीखंती नर्मदापुरम के कब्जे से 54 लीटर अवैध शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी थी | इसी श्रृंखला में कारवाई करते हुए पुलिस ने 22-23 की दरम्यानी रात्री मे मुखबिर की सूचना पर सत्संग गार्डन के पीछे खाली प्लॉट पर एक गोल्डन काले रंग की कार की तलाशी ली| उक्त कार क्रमांक MP 04/CB 4245 की तलाशी लेने पर कार से 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 05 पेटी अँग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब करीबन 133 लीटर कीमती 65,000/- रु की होना पाया गया। कार के आसपास खुली जगह मे अज्ञात आरोपी की तलाश की गयी है । आरोपी नहीं मिलने पर कोतवाली मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है |पुलिस ने बताया कि प्रकरण मे वाहन स्वामी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है | इस कारवाई में टी आई कंचन सिंह ठाकुर , उनि. हेमंत निशोद, प्र.आर. रितेश यदुवंशी, आर. अजमेश चंद्रोल , आर.पूरन बघेल, आर. गणेश कुमरे, आर. आशीष राजपूत, आर. रोहित, आर. संतोष धाकड़, आर. धर्मेंद्र एवं आर. राजकुमार कीर आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🟣👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कारवाई* .....*🟣👉लावारिस कार ने उगली 15 पेटी अवैध शराब, आरोपी की तलाश जारी*..... *🟢👉133 लीटर कीमती 65,000/- रु की अवैध शराब जब्त*
April 23, 2026
0
