Type Here to Get Search Results !

*🟣👉इटारसी पुलिस ओर रेल सुरक्षा बल की संयुक्त कारवाई 9 किलो 755 ग्राम गांजा जब्त*

नर्मदापुरम/इटारसी। जिले के ऊर्जावान पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ओर उनकी टीम ने रेल सुरक्षा बल के सहयोग से अवैध गांजा की खेप जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में बताया गया कि l मुखबिर ने थाना इटारसी में सूचना दी कि उडीसा की कोई महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिये इटारसी आई है ।जो एफसीआई के पास नागपुर आउटर तरफ जाने वाली है जिसे तुंरत पहुँचकर पकडा जा सकता है । इटारसी पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम का गठन किया गया एंव गबाहो के साथ एफसीआई के पास नागपुर आउटर इटारसी पर रेल्वे सुरक्षा बल के साथ संदेही महिला का इंतजार किया गया। जो महिला कुछ देर बाद एक पिट्ठू बैग व एक हाथ मे लटकाये बैग के साथ नागपुर आउटर एफसीआई के पास आते दिखी। जो पुलिस को वर्दी मे देखकर रास्ता बदलने लगी। जिसे अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ पर अपना नाम देवकी राणा पति गोजरा राणा उम्र 55 साल निवासी ग्राम सिलेटपाडा थाना कांतामाल जिला बोध उडीसा का होना बताया।जिसके कब्जे मे रखे बैगो की तलाशी लेने पर दोनो बैगों में सेलो टेप से कवर किये पैकेट मे मादक पदार्थ (गांजा) रखा मिला। दोनो पैकटो का कुल मादक पदार्थ (गांजा) 9 किलो 755 ग्राम कीमती करीब 1,94,000 रुपये का जप्त किया गया है। आरोपी महिला ने पूछताछ पर उडीसा से गांजा लेकर ट्रेन से आकर इटारसी मे बैचने के लिये लाना बताया। उक्त कारवाई में थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, उनि सुरेश चौहान, प्र. आर. मनमोहन अहिरवार, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर अंकित गौर, आर  राजेश पवार, महिला आर.  दीपाली गोस्वामी, महिला आर पूनम राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.