Type Here to Get Search Results !

*🟣👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में पिपरिया पुलिस की कारवाई* ..........*🟣👉15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार*



नर्मदापुरम/पिपरिया ।जिले के ऊर्जावान पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल  यादव नेतृत्व में  स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन ओर उनकी टीम ने अवैध स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपीयो को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया गया कि पुलिस टीम ने  दरमियानी रात्री में मुखबिर की सूचना पर  मंडी रोड पर अंडरब्रिज के पास मैदान पिपरिया पर घेराबंदी एवं नाका बंदी कर 02 संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम आदर्श पिता मनीराम कतिया उम्र 18 साल निवासी रेलवे फाटक के पास विनोबा वार्ड पिपरिया और दूसरे ने अपना नाम रवि पिता बलराम सिलावट उम्र 19 साल नि रेलवे फाटक के पास अंबेडकर वार्ड पिपरिया का होना बताया । आदर्श पिता मनीराम कतिया के बदन व पहने हुए कपडों की तलाशी लेने पर उसके पैंट के दाहिने जेब से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी जिसमें चिकना पाउडर, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल मिला । पूछताछ पर स्मेक पाउडर होना बताया जिसे अवैध बिक्री हेतु राजवीर सिलावट निवासी पिपरिया को देने लाये थे। दोनों आरोपीगण के विरूध्द धारा 8/21, 29 NDPS एक्ट तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।इस मामले में 
आदर्श पिता मनीराम कतिया  रवि पिता बलराम सिलावट ,राजवीर उर्फ विक्की पिता राजेश सिलावट को गिरफ्तार कर 15.19 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर कीमती करीब 80000/- रुपये, 03 मोबाईल कीमती 30000 /- रुपये, 1000 रुपये नगदी जब्त की गई है। उक्त कारवाई में टी आई आदित्य सेन, उनि. अमित सिंह भारद्वाज, सउनि पंकज नामदेव, प्रआर. हरिओम, प्रआर, नन्दकिशोर, आर. चन्द्र प्रकाश, आर. अजय चौहान, आर. रोहित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.