नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ओर होमगार्ड बल की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन पर करवाई करते हुए 3 मोटर बोट सहित एक पन डूब्बी जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया जा रहा है कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को खनिज विभाग ने होमगार्ड बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बाबरी, तहसील सिवनीमालवा में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 03 मोटर बोट एवं एक पनडुब्बी जप्त की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों को विधिवत शिवपुर थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरण में म.प्र. खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*🟢👉कलेक्टर के दिशा निर्देशन में संयुक्त टीम की कारवाई*......*🟢👉अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 3 मोटर बोट और पनडुब्बी जब्त*
April 18, 2026
0
