Type Here to Get Search Results !

*🟢👉प्रातः 07:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे जिले के समस्त विद्यालय*.......*🟢👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए जारी किए आदेश*

नर्मदापुरम/ जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण तापमान में वृद्धि होने से एवं लू की संभावनाओं को देखते हुये जिले के विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सोमेश मिश्रा ने समस्त शासकीय/अशासकीय/आई.सी. एस.ई./ सी.बी.एस. ई./अनुदान प्राप्त/केन्द्रीय विद्यालय/नवोदय विद्यालय/अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक की समस्त कक्षाओं के संचालन का समय प्रातः 07:30 से दोपहर 12:30 बजे तक करने के आदेश जारी किए हैं जो की आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।समस्त शासकीय संस्था प्रमुख / शिक्षक दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय शासकीय कार्य संपादित करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएँ एवं अन्य शासकीय कार्य यथावत पूर्व निर्देशानुसार संचालित होंगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.