Type Here to Get Search Results !

*🔴👉एनईएस स्कूल की रोशनी का चयन राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ*

नर्मदापुरम / उच्च शिक्षा विभाग की साउथ-वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे महिला प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 से 21 मार्च 2026 सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज के बी.पी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रोशनी राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर असम यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी, जिसमें वह भाग लेंगी। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा, प्राचार्य डॉक्टर ज्योत्सना खरे, प्राध्यापक रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीना एवं समस्त स्टाफ ने रोशनी राजपूत को शुभकामनाएँ दीं। रोशनी की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.