नर्मदापुरम/इटारसी। पुलिस ने 18 बंगला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देसी शराब जब्त की है।पुलिस के अनुसार,उत्तर बंगलिया कब्रिस्तान के पास रहने वाले 32 वर्षीय तुलसीराम अहिरवार को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 21 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा बरामद हुई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही नाला मोहल्ला क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक उपनिरीक्षक जनक पवार को सूचना मिली थी कि एक गली में अवैध शराब बेची जा रही है।पुलिस ने घेराबंदी कर नाला मोहल्ला, सनराइज पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले 38 वर्षीय छोटेलाल को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
*🟢👉अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों पर करवाई*
March 25, 2026
0
