नर्मदापुरम / पुलिस कप्तान साई कृष्ण एस. थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने एक ऑल्टो कार में रखी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। बताया गया कि 01 मार्च की रात्री पेट्रोलिंग के दौराने मुखबिर से सूचना मिली कि सांड़िया तरफ से डार्क स्लेटी रंग की एक अल्टो कार क्रं MP.04.CQ.4964 का चालक अवैध शराब लेकर साँड़िया तरफ से पिपरिया तरफ आ रहा है, उक्त सूचना पर पुलिस बल चौधरी बेयर हाउस साँड़िया रोड पर पहुँचा। उक्त कार साँड़िया तरफ से आते दिखी, जिसे घेराबंदी कर कार रोककर चालक का नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम रोहित राय पिता दिनेश राय उम्र 32 साल निवासी होली चौक बरेली थाना बरेली जिला रायसेन का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में दो कार्टून मे बैकपाइपर 375 एमएल के 48 नग (02 पेटी), लाल के क्वाटर अलग अलग बोरियों में एक कार्टून मे 180 एमएल के कुल क्वाटर 250 नग (05 पेटी) कुल 63 लीटर अवैद्य शराब कीमती करीबन 50,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्रं MP.04.CQ. 4964 कीमत 02 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह होली के त्यौहार मे शराब बेचने के लिए शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी को विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनम चंद चौधरी, आर. स्नेह साहू, आर. ललित हरणे, आर. प्रदीप सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
*🟢👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में पिपरिया पुलिस की कार्रवाई*........*🟢👉पुलिस ने ऑल्टो कार सहित अवैध शराब जब्त की , आरोपी गिरफ्तार*
March 01, 2026
0
