नर्मदापुरम /सिवनीमालवा। पटवारी हल्का क्रमांक 87 द्वारा ग्राम पंचायत भवन नंदरवाड़ा में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। वनग्राम क्षेत्र में नेटवर्क समस्या को देखते हुए पटवारी स्वयं ऊंचे नेटवर्क क्षेत्र में पहुंचे और दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार कार्य करते हुए किसानों की शिकायतों का निराकरण किया।शिविर के दौरान डिजिटल सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। कुल 29 किसानों की नई फार्मर आईडी बनाई गई, वहीं कई किसानों के पी एम किसान पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट किए गए ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।इसके अलावा बारासैल क्षेत्र के जिन हितग्राहियों के नाम पोर्टल पर “अपात्र” दर्शाए जा रहे थे, उनके संबंध में पटवारी ने स्वयं वरिष्ठ स्तर से कारण पता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।तकनीकी बाधाओं और नेटवर्क समस्या के बावजूद किसानों की मदद के लिए किए गए इस सेवाभावी प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
*🟣👉बारासेल में नेटवर्क बाधा के बीच पटवारी का मैराथन शिविर*........*🟣👉किसानों की समस्याओं का मौके पर निराकरण*
February 16, 2026
0
