Type Here to Get Search Results !

*🟢👉रेत कंपनी सिल्वर मिस्ट ने स्कूली बच्चों को बैग सहित अन्य सामग्री वितरित की*...........*🔴👉कम्पनी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सरकारी स्कूलों में सहायता प्रदान की*


नर्मदापुरम।मध्यप्रदेश सरकार  ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बढ़ते स्तर के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए, कई ग्रामीण क्षेत्रों में कई शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ गरीब एवं युवा छात्र छात्राओं को स्कूल सामग्री और बैग पैक वितरण किया। कंपनी द्वारा बच्चों को बैग अन्य सामग्री वितरित करते हुए  बताया गया कि उनका प्रयास है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वितरण कार्य निजी संसाधनों से किया जा रहा है । ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर आवश्यक शैक्षिक सहायता मिल सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्यारह सौ से अधिक विद्यार्थियों के बीच स्कूल सामग्री एवं बैग का वितरण किया। कंपनी ने इटारसी तहसील स्थित मरोड़ा ग्राम में शासकीय हाई स्कूल,शासकीय प्राथमिक शाला में 245 स्कूल बैग वितरित किए जिसमें स्कूल के प्रधान प्राध्यापक एवं स्थानीय सरपंच कलाँ बाई मर्सकोले भी उपस्थित रही।बड़ी बालाभेट शासकीय प्राथमिक शाला में  187 बैग वितरित किए गए इस दौरान प्रधान पाठक शालक राम कीर, सरपंच  ममता बाई मौजूद रही। पाहनबर्री गांव में शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला,शासकीय माध्यमिक शाला बिलखेड़ी में कुल 278 बैग प्रधान पाठिका श्रीमती बर्नादेन इंगिल, श्रीमती मिथिलेश तुमराम सरपंच पाहनबर्री अनीता ब्रजमोहन यादव ओर कंपनी के प्रतिनिधि एवं माइनिंग कॉरपोरेशन से गोपाल सिंह उपस्थित रहे। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पवारखेड़ा खुर्द प्रधान धीरज उइके एवं सरपंच प्रतिनिधि अशोक क़ीर की उपस्थिति में 290 बैग बच्चों बच्चियों को दिये गये।संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गरीब या ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा में सामग्री के अभाव से वह शिक्षा से वंचित न हो सके । स्थानीय सरपंचों ने कंपनी के इस सामाजिक कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि शासन के प्रयास के साथ- साथ इस तरह की निजी संस्था की भागीदारी शिक्षा के स्तर को और उच्च बनाती है। ऐसे में सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी संस्थाएं सहायता की मिसाल पेश करती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर रूपेश पेठे ने कहा कि शासकीय स्कूल का बच्चा भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर स्थान प्राप्त कर सके। आगे भी कंपनी सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी. उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य रोजागर सृजन के साथ ही जन सेवा है. इसी रास्ते पर आगे बढ़कर कंपनी काम कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.