इटारसी। डिजिटल शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को साबित करते हुए इटारसी स्थित अग्रणी संस्थान नोबल कंप्यूटर सर्विसेज ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। टैली एजुकेशन द्वारा नोबल कंप्यूटर सर्विसेज को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वेस्ट जोन में बेस्ट सेंटर के प्रतिष्ठित टैली विद्या ज्योति अवॉर्ड से नवाजा गया है।यह सम्मान संस्थान द्वारा कौशल विकास, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर (प्लेसमेंट) प्रदान करने के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।संस्था की इस गौरवशाली उपलब्धि का जश्न, प्रमाणपत्र वितरण और छात्र सम्मान समारोह सुहाग मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टैली एजुकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर चंद्रकांत सिंह और डायरेक्टर दीपक दुगाया उपस्थित रहे।समारोह में नोबल कंप्यूटर द्वारा आयोजित दो प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
*👉नोबल टैली रील कॉन्टेस्ट 2026*
प्रथम नवाज खान 2100 रुपए द्वितीय साक्षी निशोद एवं कुमकुम चौरे 1500 रुपए- तृतीय वंदना चौरे एवं दीपशिखा कहार 1100 रुपए सांत्वना पुरस्कार अभिषेक मालवीय ट्रॉफी क्रिएटिव चार्ट मेकिंग (अनुपयोगी सामग्री से)-प्रथम अवनि लाखे- द्वितीय कशिश गौर- तृतीय जिया खान विशेष पुरस्कार साक्षी निशोद को बेस्ट इको-फ्रेन्डली चार्ट के लिए सम्मानित किया,जबकि विधातरी सोनी को सांत्वना पुरस्कार मिला।अतिथि चंद्रकांत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि टैली इंडिया द्वारा अधिकृत सेंटर से प्रशिक्षण लेना करियर के लिए मील का पत्थर साबित होता है। इस दौरान विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर चुके पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे नोबल कंप्यूटर ने उन्हें पेशेवर दुनिया के लिए तैयार किया।सेंटर हेड मंजू ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड उनके संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति उनकी जवाबदेही को और मजबूत करता है। कार्यक्रम का संचालन अपर्णा दास ने किया।
