नर्मदापुरम। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ क्लीयर करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल होकर संचालित 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि मार्च,2026 से बढ़ाकर दिसम्बर, 2030 तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेने होली, समर सीजन, त्योहारी सीजन, विंटर सीजन एवं अतिरिक्त भीड़ वाली अवधि में संचालित की जायेगी। संचालन अवधि बढ़ाई गयी ट्रेनों का विवरण-गाड़ी संख्या 01665 / 01666 आरकेएमपी–अगरतल्ला–आरकेएमपी 01665 आरकेएमपी –अगरतल्ला: साप्ताहिक, प्रत्येक गुरुवार, 05.03.2026 से 26.12. 2030 तक 01666 अगरतल्ला –आरकेएमपी : साप्ताहिक, प्रत्येक रविवार, 08.03.2025 से 29.12 .2030 तक गाड़ी संख्या 02132 / 02131 (जबलपुर–पुणे–जबलपुर) 02132 जबलपुर–पुणे : साप्ताहिक, प्रत्येक रविवार, 01.03.2026 से 29.12.2030 तक02131 पुणे –जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक सोमवार, 02.03.2026 से 30.12. 2030 तक गाड़ी संख्या 02198 / 02197 (जबलपुर–कोयंबटूर –जबलपुर) 02198 जबलपुर– कोयंबटूर : साप्ताहिक, प्रत्येक शुक्रवार, 06.03.2026 से 27.12. 2030 तक 02197 कोयंबटूर –जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक सोमवार, 09.03.2026 से 30.12. 2030 तक गाड़ी संख्या 02134 / 02133 (जबलपुर–बांद्रा टर्मिनस –जबलपुर) 02134 जबलपुर –बांद्रा टर्मिनस : साप्ताहिक, प्रत्येक शुक्रवार, 06.03.2026 से 27.12. 2030 तक 02133 बांद्रा टर्मिनस –जबलपुर : साप्ताहिक, प्रत्येक शनिवार, 07.03. 2026 से 28.12. 2030 तक यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के ठहराव, समय एवं आरक्षण स्थिति की जानकारी अधिकृत रेलवे स्रोतों से अवश्य प्राप्त करें।
*🟢👉आरकेएमपी-अगरतल्ला सहित 04 जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई*
January 15, 2026
0
