Type Here to Get Search Results !

Video

संसार में मनुष्य बड़ा नहीं होता समय बड़ा होता है : पंडित मिश्रा


नर्मदापुरम। शहर में दिवोलिया परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तृतीय दिवस ध्रुव प्रसंग और राजा अंग वेण की कथा का सारगर्भित वर्णन किया गया। पंडित अनिल मिश्रा ने कहा कि समय बड़ा बलवान है और यह सबसे बड़ी संपत्ति भी होता है। उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य बड़ा नहीं होता समय बड़ा होता है । इसके साथ ही उन्होंने कई विषयों पर अपने मुखारविंद से प्रसंगों की वर्णन किया। आज मंगलवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा और भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन होगा। कथा के पुण्य अवसर पर दिवोलिया परिवार की मुख्य यजमान कामिनी दिवोलिया, किरण, कंचन, अर्पिता शिवांगी, भाग्यश्री, दिव्या, समृद्धि, सौम्या, वंशिका, वाणी, आदि ने सच्चिदानंद भगवान श्रीकृष्ण के पूजन अर्चन उपरांत कथा का श्रवण किया। सन्नी दिवोलिया विक्की दिवोलिया, चानी दिवोलिया, अमयुष नामदेव सभी आगन्तुक श्रोताओं का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.