नर्मदापुरम। सिवनीमालवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में चल रही जुआ फड पर गोली लगने से एक युवक की मौत की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई। गोली लगने से युवक की मौत हुई है। ऐसी जानकारी जंगल से बाहर निकल कर आई, पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत जुए फड़ में भगदड़ के दौरान भागते वक्त करंट लगने से हुई है। मृतक युवक शिवपुर निवासी है।अब इस बात की जांच की जा रही है और जंगल में कहां करंट लगा है। इसकी पड़ताल की जा रही है। घटना स्थल का पता लगाया जा रहा है। है। इस मामले को लेकर जुआ की फड पर गोली चलने से मौत को अफवाह बताया जा रहा है।लेकिन घटना स्थल का पता नहीं लग रहा है। अभी तक किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने बताया कि मृतक वीरेन्द्र सिवनी मालवा की एक दुकान पर काम करता है। उसके मालिक शिवेन्द्र के साथ ही वह गया था। अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद पूरा मामला सामने आएगा।
पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा का कहना है कि कुछ लोग जंगल में जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दूसरे गांव वाले आ गए। इसमें भगदड़ मच गई। युवक भागते हुए युवक करंट की चपेट में आया था। इससे उसकी मौत हो गई। गोली चलने की सूचना की पुष्टि नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
