सिवनीमालवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर में तिरंगा यात्रा और वाहन रैली का आयोजन हुआ।सुबह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए थाना परिसर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें एसडीएम सरोज परिहार, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान, अधिकारी- कर्मचारी पैदल तिरंगा लेकर तथा टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।शाम 5 बजे थाना परिसर से तिरंगा वाहन रैली निकली, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सरस्वती परिसर तक पहुँची। इस रैली में पुलिस विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। दोनों स्थानों से निकली रैलियों ने स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति भावना को जन-जन तक पहुँचाया।
*🔴👉सिवनी मालवा में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत तिरंगा यात्रा और वाहन रैली*
August 12, 2025
0