Type Here to Get Search Results !

Video

*🔥 पुलिस कर्मियों को बांधी राखी, भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन*


सिवनीमालवा। जिले के सिवनी मालवा थाने में रक्षाबंधन का पर्व भाजपा महिला मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया और उनकी सुरक्षा सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपिका यादव, उपाध्यक्ष लीना यादव शर्मा,  भाजपा नेत्री इंदिरा लोवंशी, मालती गौर, अनीता बाथव, पूर्णिमा जोशी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी बहनों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाई और उनकी दीर्घायु व सफलता की कामना की।वरिष्ठ भाजपा नेत्री मालती गौर ने कहा कि हमारे रक्षक भाइयों को राखी बांधना गर्व की बात है। वे दिन-रात जनता की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.