Type Here to Get Search Results !

Video

*💥रेखा सुनील दुबे बनी सर्व ब्राह्मण समाज महिला शाखा की अध्यक्ष*

 नर्मदापुरम/इटारसी सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा अध्यक्ष ज्योति शर्मा की उपस्थिति में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इस दौरान  संरक्षक , प्रथम सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की नींव रखने वाली श्रीमती माधवी मिश्रा ने सभी संरक्षक मंडल की सहमति से श्रीमति रेखा सुनील दुबे को महिला शाखा नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रीमती रेखा सुनील दुबे की नियुक्ति होने पर संगठन संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा  नीरू मिश्रा  श्रीमति साधना दुबे श्रीमती वंदना ओझा  श्री मति अनुराधा शर्मा  ने समर्थन किया। श्रीमती रेखा सुनील दुबे ने इस जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि सभी के सहयोग ओर वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन को आगे लेकर जाएगी। ज्ञात रहे कि श्रीमती रेखा सुनील दुबे लंबे अरसे से सर्व ब्राह्मण समाज महिला शाखा में सक्रिय थी जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.