Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈पमरे भोपाल मण्डल में मिशन लाइफ के तहत वृक्षारोपण, संगोष्ठी और जागरूकता अभियान जारी*

  नर्मदापुरम्। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल के विभिन्न विभागों ने मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया। मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल ने रेलवे कॉलोनी में वृक्षारोपण और जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके अतिरिक्त, "जल और ऊर्जा बचाओ" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को जल और ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।विद्युत (सामान्य) विभाग ने इटारसी न्यू यार्ड डिपो में ऊर्जा दक्ष उपकरणों और एलईडी, सौर पैनलों के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसी प्रकार, पैसेंजर यार्ड इटारसी डिपो में ऊर्जा दक्ष उपकरणों और सौर पैनलों के महत्व पर चर्चा करने के लिए एक संगोष्ठी आयोजित की गई।टीआरएस शेड, इटारसी में विश्व पर्यावरण दिवस के सन्दर्भ मे निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रति योगिताओं में कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार प्रकट किए।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। भोपाल मण्डल के सभी विभागों द्वारा इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रदर्शित कर कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.