नर्मदापुरम। केंद्रीय कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने के दौरान आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे अमरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा निर्देशन में महाप्रबंधक कार्यालय के लेखा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए दिनांक 03.06.2024 एवं 04.06.2024 को ‘संघ की राजभाषा नीति एवं कार्यालयों/विभागों में राजभाषा हिंदी का सरल प्रयोग -प्रसार’ विषय पर दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में लगभग 80 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। महेश कुमार, उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी तथा उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने विभागीय कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लेखा विभाग की कार्यशैली एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पश्चिम मध्य रेल का संपूर्ण कार्य क्षेत्र हिंदी भाषी है, अतः हम सरकारी कामकाज में मूल रूप से हिंदी भाषा का प्रयोग करके इस क्षेत्र के रेल उपयोगकर्ताओं को और अधिक बेहतर रेल सुख- सुविधाओं का लाभ पहुंचा सकते हैं।उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल ने कहा कि भारत सरकार राजभाषा हिंदी के विकास एवं प्रयोग-प्रसार हेतु निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में केंद्रीय कार्यालयों में अधिकांश सरकारी कामकाज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से निष्पादित किए जा रहें हैं।
*🌈💫रेलवे में दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन*........... *🌈💫कार्यशाला में 80 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया*
June 05, 2024
0