Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈अल्पविराम से रिश्ते भी मजबूत होते है*........*💫🌈पिपरिया के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अल्पविराम परिचय कार्यक्रम आयोजित*

नर्मदापुरम। राज्य आनंद संस्थान द्वारा विकासखंड पिपरिया के  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अल्पविराम परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम  जनपद के सभागृह मे महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल चौधरी और सी ई ओ मैडम सुमन के सहयोग से , आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अनिल चौधरी और महिलाओं  द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। वहाँ उपस्थित महिलाओं के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। राज्य आनंद संस्थान और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय देते हुए बताया कि उनको आनंद किससे मिलता है। राज्य आनंद के गठन का उद्देश्य बताते हुए  मास्टर ट्रेनर सुमन सिंह के द्वारा जीवन के  लेखा-जोखा  का सत्र लिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि  जिस तरह से हम अपने जीवन का आर्थिक लेखा-जोखा व्यवस्थित तरीके से बनाते हैं। ताकि हमारी आर्थिक व्यवस्था न बिगड़े तो ठीक उसी तरह अपने जीवन के लेख जोखा को हमको बनाना आना चाहिए। और भगवान भी इन्ही कर्मो के आधार पर हमको स्वर्ग और नर्क भेजता है तो अगर ये  जीवन की बैलेंस शीट गड़बड़ाती है तो हमें आनंद की प्राप्ति नहीं हो सकती। इसको कुछ गति विधिओं और वीडियो के माध्यम से समझाया गया।इसी  क्रम को आगे जुड़ते हुए मास्टर ट्रेनर  वीप्रा मोदी के द्वारा रिश्तों पर बात की गयी उन्होंने बताया कि किस तरह से हम अपने रिश्तों मे आ रही दरार को रोक सकते है।क्योंकि मै ही सही हूँ और मैने तो कोई गलती की ही नही तो मै क्यों झूँकु, ये सोच आजकल रिश्तों मे दूरियाँ पैदा कर रही है।रिश्ते जीवन का मजबूत स्तंभ है इसके बिना जीवन अधूरा है, रिश्तों को टूटने से बचाने मे अल्प विराम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।सभी आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने  इस कार्यक्रम को सराहा और प्रण लिया कि वो अब अपने टूटने वाले रिश्तों को बचाने का प्रयास करेंगी और अपनी जीवन की बैलेंस शीट को बराबर करने पर काम करेंगी। कार्यक्रम को संचालित करने में आशा रघुवंशी, देवेंद्र, ओमप्रकाश पटेल,और राजेंद्र कुशवाह, सुपर वाइज़र  सुनीता रघुवंशी, और रजनी का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.