नर्मदापुरम। विवेकानंद युवा मंडल नर्मदापुरम द्वारा छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम दिनांक 27/05/ 2024 समय शाम 4:00 बजे से हैप्पी मैरिज गार्डन नर्मदापुरम में रखा गया है। उक्त सम्मान कार्यक्रम में इस वर्ष एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई स्कूल के 10वीं एवं 12वीं के अव्वल आए छात्रों का सम्मान रखा गया है। पूर्व में केवल 12वीं के छात्र-छात्राओं का ही सम्मान (एमपी बोर्ड) किया जाता रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद, दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, माधव दास अग्रवाल जिला अध्यक्ष भाजपा, विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर, वरिष्ठ डॉक्टर अतुल सेठा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे।विवेकानंद युवा मंडल नर्मदापुरम द्वारा युवाओं को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम जैसे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान समारोह, पतंग प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता कवि सम्मेलन, दंगल प्रतियोगिता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रतिवर्ष किए जाते हैं।
*💫🌈विवेकानंद युवा मंडल नर्मदापुरम द्वारा किया जायेगा छात्र- छात्राओं का सम्मान*
May 21, 2024
0