Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहला आगमनः महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया का जगह-जगह स्वागत*

 नर्मदापुरम/सिवनीमालवा ।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया के राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार सिवनी मालवा पहुंची। पहली बार नगर आगमन पर महिला मोर्चा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य नारोलिया का जय स्तंभ चौक पर  स्वागत हुआ।  शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की  नगर  अध्यक्ष दीपिका यादव ने बताया कि 2 बजे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया सिवनी मालवा पहुंची। पूरे कार्यक्रम की प्रभारी इंदिरा लवंशी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का अभिनंदन हुआ। इस मौके पर जिले एवं मंडल   से आए हुए भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा माया नारोलिया का स्वागत किया गया। जिसमें विशेष रूप से प्रीति शुक्ला गायत्री सोनी मल्टी गौर  प्रियंका शर्मा अनीता वर्मा अंजली सोनी पूनम जोशी सिवनी मालवा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी लीना यादव शर्मा सिवनी मालवा विधानसभा से महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष दीपिका यादव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पा रघुवंशी डोलिया मंडल अध्यक्ष श्वेता शर्मा आईटी सेल से लीना शर्मा प्रियंका शर्मा मालती गौर अंजली सोनी रचना शर्मा इंदिरा लवंशी एवं भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ एवं कनिष्क कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.