Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई*

नर्मदापुरम/इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के शक्ति केंद्र क्रमांक-9, देशबन्धु पुरा, वार्ड-29 के बूथ क्रमांक-217, पर भाजपा के पितृ पुरुष, एक महान राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद विचारधारा का मूल मंत्र प्रदान करने वाले श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला व सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष एवं प्रवासी कार्यकर्ता विस्तारक जोगिंदर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक लाटा, शक्ति केंद्र-08 विस्तारक अजय मंजारिया, अविनेश चंद्रवंशी, हरीश पटेल, पंडित शरद शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक संदेश मालोनिया, बूथ अध्यक्ष-217 प्रसून मिश्रा, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक व गांव चलो अभियान नगर सह-संयोजक मयूर मालवीय, कार्यकर्ता मनु दुबे, आयुष पुरी, प्रीतम तिवारी, नयन सराठे, आशु चंद्रवंशी, गोपाल अग्रवाल, सूरज मौर्य, विजय चौरसिया, संजीव मंजारिया बूथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.