नर्मदापुरम/इटारसी। आगामी लोस चुनाव को लेकर मप्र भाजपा संगठन द्वारा केन्द्र-प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दीवार लेखन कैंपेन भी चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में दीवार लेखन किया। तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश में भाजपा सरकार सर्वाधिक मतों और लोस सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाएगी, इसे लेकर प्रदेश भाजपा के निर्देशन में हर मंडल एवं बूथ पर गांव चलो अभियान का आगाज किया गया है। सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दीवार पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए समर्थन जुटाने एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इस अवसर पर सुदन पटेल, हन्नू बंजारा, हरीश चौधरी, जितेन्द्र यादव, गोलू पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*💫🌈गांव चलो अभियान के तहत किया दीवार लेखन, मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार किया*
February 09, 2024
0