Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫पतई महाराज को नर्मदा किनारे बाई राम आश्रम में समाधि दी गई*

 नर्मदापुरम/इटारसी। जीवन दाहिनी मां नर्मदा के उत्तर  तट बांद्राभान किनारे भाई राम आश्रम में पिछले कुछ वर्षों से निवासरत पतई वाले श्री श्री 108 स्वरूपानंद महाराज आयु 100 वर्ष से अधिक का देवलोक गमन बीती रात हो गया। सोहागपुर के विधायक विजयपाल सिंह एवं उनके परिवार ने पतई महाराज को बचाने के लिए संपूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई लेकिन महाराज को नहीं बचा सके। और महाराज का देवलोक गमन हो गया ।जिला रायसेन के उदयपुरा से 25 किलोमीटर दूर मां नर्मदा के किनारे पतई गांव में आज से लगभग 65 साल पहले पूज्य महाराज जी का आगमन हुआ था और तब से 15 वर्ष पूर्व तक महाराज का कार्य क्षेत्र पतई गांव ही था। वहां उन्होंने आश्रम बनवाया एवं नर्मदा कुंभ का भी आयोजन किया था। पिछले कुछ वर्षों से महाराज श्री बांद्राभान में बाई राम आश्रम में तपस्या कर रहे थे। वा मुश्किल लोगों को उनके दर्शन हो पाते थे ।वह महान धार्मिक एवं मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे। शनिवार को महाराज श्री को बाई राम आश्रम में पीछे की ओर  भू समाधि दी गई। समाधि की संपूर्ण प्रक्रिया कर्मकांडी ब्राह्मण के द्वारा पूर्ण की गई एवं विधायक विजय पाल ने समाधि की सभी रस्म पूरी कराई। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए एवं आसपास के जिलों से भी पतई महाराज के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके भक्तगण पहुंचे। ठाकुर विजयपाल सिंह एवं उनके परिवार के द्वारा बाई राम आश्रम का जीणोद्धार कराया जाता रहा है एवं प्रति वर्ष श्री रामचरितमानस पर पांच दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम होते हैं। ठाकुर विजय  पाल सिंह का पूरा परिवार इस क्षेत्र में नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए भी साल भर सदा व्रत देते हैं। समाधि के समय भी सैकड़ो नर्मदा परिक्रमा वासी मौजूद थे ।मां नर्मदा के जयकारे के साथ महाराज श्री को समाधि दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.