जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के कोटा रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय तर्ज पर विकास 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। कोटा नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है।स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा मुख्यालय एवं मंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर की जा रही हैं। स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए कार्य तीव्र गति गति से किया जा रहा है। अबतक भौतिक निर्माण कार्य 21 प्रतिशत पूरा हो चुका है। *कार्य प्रगति की वर्तमान स्थिति:-* रियर स्टेशन बिल्डिंग प्लेटफ़ॉर्म संख्या 04 की तरफ के फाउंडेशन राफ्ट एवं टाई बीम का कार्य पूरा, नया रेलवे संस्थान का प्लिंथ बीम का कार्य पूर्ण, नए सामुदायिक भवन का लिंटेल बीम स्तर तक का कार्य पूरा तथा बिजली उपकेंद्र स्टेशन का रूफ स्लैब स्तर तक का काम पूरा हो गया है।
*🌈💫निर्माणाधीन कोटा रेलवे स्टेशन का 21 प्रतिशत कार्य पूर्ण*
February 06, 2024
0