नर्मदापुरम। सिवनीमालवा ।सामान्य वन मण्डल के बानापुरा वन परिक्षेत्र में शा.नेहरू स्मृति उच्चतर मा.वि. बानापुरा के 60 छात्र एवं 21 छात्राएं,कुल 81,शा.मा. वि.पीपलगोटा के 16 छात्र एवं 10 छात्राएं कुल 26,योग 107,11 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम मे शामिल हुए। अनुभूति प्रेरक राम किशोर चौरे, सेवा निवृत्त अपर वन मंडल अधिकारी, आर.एन. मालवीय एवं अन्य 2 शासकीय प्रेरकों ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी। प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों, घाँस औषधीय पौधों की पहचान करवाई।उनके उपयोग से अवगत करवाया। वृक्ष एवं वनों के महत्व, पर्यावरण, खाद्य श्रृंखला,तेंदू पत्ता संग्रहण की जानकारी, नदी, नाले में जल का प्रवाह, भू जल संरक्षण की जानकारी दी।दोपहर भोजन उपरांत रंगोली एवं चित्रकला करवाई।वन विभाग की संरचना एवं विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नति एवं पदों की जानकारी दी।अखिल भारतीय सेवाओं की जानकारी एवं उनकी भर्ती संबंधी जानकारी दी।तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को एकलव्य योजना के तहत म. प्र.शासन द्वारा 9 वीं से कालेज स्तर तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी दी।नेचर वॉलेंटियर का चयन किया, फीडबैक फार्म भरवाए,शपथ ग्रहण करवाई एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरुष्कार वितरित किये गए।कार्यक्रम में अनिल विश्वकर्मा,उपवनमण्डल अधिकारी, जी.एस.पवार रेंज आफिसर ने भी विभिन्न जानकारी दी।बच्चों को शहद एवं च्यवनप्राश वितरित किये।वनकर्मचारी गण उपस्थित रहे।बच्चों ने गाने गाए एवं नृत्य किया।
*🌈💫पीपलगोटा मे वन विभाग ने किया अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन*
January 29, 2024
0