नर्मदापुरम। सामान्य वनमंडल सोहागपुर के तहत निभोरा रोपणी मे सी.एम.राइज शासकीय उच्चतर विद्यालय सोहागपुर के 35 छात्र शा.उ. वि.कामती रंगपुर के 18 छात्र एवं 72 छात्राएं कुल 125 ,5 शिक्षक शिक्षिकाये वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम मे शामिल हुए। अनुभूति प्रेरक रामकिशोर चौरे से.नि. अपर वन मंडल अधिकारी एवं अन्य प्रेरकों ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी। प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों,घाँस, औषधीय पौधों की पहचान करवाई उनके उपयोग से अवगत करवाया।वृक्ष एवं वनों के महत्व, पर्यावरण, खाद्य श्रृंखला, दीमक की बामी,तेंदू पत्ता संग्रहण की जानकारी,महुआ के उपयोग,नदी, नाले में जल का प्रवाह, भू जल संरक्षण की जानकारी दी।दोपहर भोजन उपरांत प्रश्नपत्र हल करवाया गया।वन विभाग की संरचना एवं विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नति एवं पदों की जानकारी दी।अखिल भारतीय सेवाओं की जानकारी एवं उनकी भर्ती संबंधी जानकारी दी।तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को एकलव्य योजना के तहत म. प्र. शासन द्वारा 8 वीं से कॉलेज स्तर तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी दी।नेचर वॉलेंटियर का चयन किया। फीडबैक फार्म भरवाए शपथ ग्रहण करवाई एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरुष्कार वितरित किये गए।कार्यक्रम में श्रीमती रचना शर्मा उपवनमण्डल अधिकारी सुमित पाण्डे,रेंज आफिसर ने भी विभिन्न जानकारी दी।बच्चों को शहद एवं च्यवनप्राश वितरित किये।इस दौरान वनकर्मचारी गण उपस्थित रहे।
*💫🌈🌈वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम मे छात्र -छात्राओं को जंगल की सैर कराई गई* *💫🌈प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों,घाँस, औषधीय पौधों की पहचान करवाई*,
January 09, 2024
0