Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫भाजपा ने दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया*

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान पर 15 जनवरी से एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ देश भर में कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 7 के बूथ क्रमांक 62 पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने दीवार लेखन कर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया एवं नर्मदापुरम जिले में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवान ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण दीवार लेखन अभियान में सहभागी होकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’ के संकल्प के साथ इस अभियान के सहभागी होंगे। इस दौरान पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, कल्पेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, सोशल मीडिया संयोजक गजेन्द्र चौहान सहंसयोजक राहुल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, रमेश पटेल, धमेन्द्र पटेल युवा मोर्चा महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, गंगा राजपूत राजेश रैकवार चमनपुरी गोस्वामी, विष्णु लौवंशी, सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.